CM मोहन यादव की गुना सभा में ऐतिहासिक ऐलान: 5000 करोड़ की नहर परियोजना, राशन में बड़ा बदलाव — डॉ. गोविंद सिंह बोले “खुशी की लहर है”
गुना/बीनागंज (आरएनआई) मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में ऐतिहासिक घोषणाएं — 5000 करोड़ की नहर परियोजना और राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव! मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा में पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट। प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह का बड़ा बयान "बहुत खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में 5000 करोड़ की नहर परियोजना मिली है। गुना, शिवपुरी, ग्वालियर समेत कई जिलों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को धन्यवाद!"
MP में अब राशन में 75% गेहूं, सिर्फ 25% चावल मिलेगा!
100000 मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं की स्वीकृति!
प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह ने चावल ब्लैक मार्केटिंग पर कहा:
"लोग चावल नहीं खाते थे, बेच देते थे ब्लैक में। मैंने मुख्यमंत्री से बात की, फिर दिल्ली जाकर प्रह्लाद जोशी जी से मिला। तीन दिन में फैसला हो गया — अब 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं मिलेगा। यह जनता के लिए बड़ी जीत है।"
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट बोले:
"पार्वती-काली-सिंध राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना से 13 जिलों को लाभ मिलेगा। 72000 करोड़ की इस योजना में MP को 35000 करोड़ मिल चुके हैं। 6 लाख 11000 हेक्टेयर में सिंचाई होगी — यह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का विज़न है।"
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



