36वीं क्षेत्रीय खो-खो एवं वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

Aug 25, 2025 - 19:34
Aug 25, 2025 - 19:35
 0  405
36वीं क्षेत्रीय खो-खो एवं वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 36वीं क्षेत्रीय खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री रजनीश पाठक क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार सिंह, फतेहपुर विभाग के विभाग प्रचारक शिव शंकर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खो-खो बाल वर्ग में प्रथम स्थान काशी प्रांत नगरीय, द्वितीय स्थान गोरक्ष प्रांत नगरीय, तृतीय स्थान कानपुर  नगरीय, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान अवध प्रांत नगरीय,द्वितीय स्थान गोरक्ष प्रांत नगरीय,तरूण वर्ग में प्रथम स्थान काशी प्रांत नगरीय, द्वितीय स्थान अवध प्रांत नगरीय,बाल वर्ग छात्रों में प्रथम स्थान काशी प्रांत नगरीय,द्वितीय स्थान कानपुर प्रांत नगरीय,तृतीय स्थान अवध प्रांत नगरीय, किशोर वर्ग छात्रों में प्रथम स्थान काशी प्रांत नगरीय,द्वितीय स्थान कानपुर प्रांत नगरीय,तृतीय स्थान अवध प्रांत नगरीय,तरुण वर्ग छात्रों में प्रथम स्थान काशी प्रांत नगरीय,द्वितीय  स्थान अवध प्रांत नगरीय रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाल वर्ग छात्राओं में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, द्वितीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर अलीगंज लखनऊ, किशोर वर्ग छात्राओं में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर अलीगंज लखनऊ द्वितीय स्थान सुल्तानपुर, बाल वर्ग छात्रों में प्रथम स्थान सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरिया, द्वितीय स्थान नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर बलिया, तृतीय स्थान सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग सुल्तानपुर, किशोर वर्ग छात्रों में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया खास, द्वितीय स्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर, तृतीय स्थान एनएसवीएम भोजापुर बैरिया बलिया को मिला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0