29 जुलाई को हृदय रोग से संबंधित विशाल स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, देश के प्रसिद्ध चिकित्सक करेंगे जांच एवं उपचार

Jul 27, 2025 - 18:46
Jul 27, 2025 - 18:46
 0  1.2k
29 जुलाई को हृदय रोग से संबंधित विशाल स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन, देश के प्रसिद्ध चिकित्सक करेंगे जांच एवं उपचार

मुंगावली (आरएनआई) कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में सीएमएचओ डॉ अलका त्रिवेदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के  अंतर्गत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों जिसमे हृदय से संबंधित बीमारियों का इलाज देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर सुप्रितम सेन द्वारा किया जाएगा।

आर बी एस के मेडिकल ऑफिसर डॉ सौरभ शर्मा ने बताया कि जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चो जिनमें की हृदय से संबंधित बीमारियों की जांच देश के प्रसिद्ध चिकित्सालय नारायण हृदयालय मुंबई के सहयोग से किया जाकर उपचार एवं फॉलोअप भी किया जाएगा।

जिले में 46 बच्चो को शिविर हेतु चिन्हित कर लिया गया है। शिविर में अशोकनगर के अलावा आसपास के अन्य जिले गुना , विदिशा, राजगढ़ के भी मरीज उपचार हेतु शिविर में आएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0