18 सितम्‍बर को नपा कार्यालय प्रांगण गुना में नामांतरण शिविर का होगा आयोजन

Sep 11, 2024 - 21:07
Sep 11, 2024 - 21:07
 0  459

गुना (आरएनआई) कलेक्‍ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान गुना शहर के विभिन्‍न आवेदकों द्वारा नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये जा रहे हैं, जिससे यह परिलक्षित होता हैं कि नगरपालिका गुना द्वारा नामांतरण के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं किये जा रहे हैं।        
कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा उक्‍त समस्‍या को दृष्टिगत रखते हुये समस्‍या के समाधान के लिये मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी को 18 सितम्‍बर नगर पालिका कार्यालय प्रांगण गुना में नामांतरण शिविर आयोजन करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं।     

मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि 18 सितंबर को नामांतरण शिविर का आयोजन नगरपालिका गुना में किया जायेगा।

 इस संबंध ऐसे आवेदक जिनके आवेदन नगरपालिका में लंबित हैं, वह नगरपालिका द्वारा आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0