14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव के बाल उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को किया मंत्रमुग्ध
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कछौना कस्बा में 14वां भव्य श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम में बाल उत्सव में बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग परिस्थितियों से समां बांध दिया। उनके हुनर को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। बाल उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे, श्री गणेश की प्रस्तुति से शुभारंभ किया गया। खुशी, रचित दीक्षित, शिवांश शुक्ला, नैतिक गुप्ता, राक्षि गुप्ता, काजल, सूरज, दिव्यांशु, प्रतीक्षा, अनिकेष शुक्ला आदि ने पुराने गीत, नए गीत, धार्मिक गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति की। शिवांश शुक्ला के गीत आने से उसके आए बहार, जाने से उसके जाए बहार गीत पर सभी झूम उठे। नन्हे बच्चों का टैलेंट देखकर लोग खुशी से झूम उठे। अनिकेष शुक्ला के गीत तूने दिल के रासिबो संग मेरे ओ दिल पर चलाई छुरिया, दिल पर चलाई छुरिया, तुझको तरस ना आया पर युवा बच्चे झूम उठे। कछौना कस्बा के युवा प्रतिभा सिंगर अंकुल सोनी ने गीत की प्रस्तुति से सभी का मनमोहन लिया। डांस ग्रुप बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। जजेज मोहम्मद शोएब, विजय गुप्ता, विवेक, अविनाश की टीम ने सिंगिंग में प्रथम स्थान शिवांश शुक्ला, द्वितीय स्थान पर नैतिक गुप्ता, तृतीय राशि गुप्ता, डांसिंग ग्रुप बालामऊ डांस ग्रुप सोलो डेविल अंशिका, मुस्कान, कंचन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि गणों सांसद अशोक रावत व सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज को श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के पदाधिकारी द्वारा पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की गई। कार्यक्रम का संचालन युवा क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना व एंकर ऐश्वर्या राठौर ने बखूबी किया। अपने ओजस्वी संबोधन को समां बांधे। इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने कहा इस तरह से आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपने अंदर की प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है। यही बच्चे आगे चलकर अपनी प्रतिभा को निखारकर अच्छे नागरिक के रूप में देश के विकसित भारत में योगदान करें। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा यह हमारी जन्म व कर्म भूमि है। यही परिवेश से निकलकर सदन में पहुंचकर आवाज उठा रहा हूं।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर आगे चलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक, इंजीनियर, गीतकार के रूप में कसौना क्षेत्र का नाम रोशन करें। उनकी प्रतिभाओं को निखारने में हमारा योगदान हमेशा रहेगा। युवा नेता संदीप सिंघ व जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने अपने संबोधन में बच्चों का हौसला बढ़ाया। कमेटी द्वारा प्रबुद्धजनों व युवा नेता संचित अग्रवाल, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, उद्यमी अनिल गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कहा बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए यह कार्यक्रम बाल उत्सव अनवरत रूप से चलता रहेगा। इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख गण गौतम कनौजिया, दिवाकर सिंह, श्रीश मिश्रा, ग्राम प्रधान रानू वाजपेई, पिंकी गुप्ता, तुलसी गुप्ता, प्रबंधक सुनील सोनी, आयुष सिंह, अर्चित शुक्ला, आनंद बाजपेई, बाराती गुप्ता, विनय शुक्ला, अवधेश गुप्ता पूर्व प्रधान, लालन गुप्ता, जे०बी० सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल, गणेश शुक्ला, अनूप सिंह, पुनीत गुप्ता, प्रदीप गौतम, आशीष गुप्ता, विशाल गुप्ता, रानू अग्रवाल, डॉक्टर दुर्गेश पाठक, अनूप गुप्ता, अंशु गुप्ता, अनिल गुप्ता, पी०डी० टेलीकॉम के संचालक हरिशरण गुप्ता व हरिओम गुप्ता सहित प्रबुद्धजन, युवा, पुरुष, महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



