हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, पुलिस ने तत्काल दबिश देकर छह गिरफ्तार किए
हरदोई (आरएनआई) कोतवाली शहर क्षेत्र में बुधवार को गुटका थूकने की मामूली बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुँच गया। इस दौरान एक पक्ष ने रायफल लहराई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 621/2025 धारा 191/115(2)/352 बीएनएस एवं धारा 7 सीएलए एक्ट के तहत पंजीकृत कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते
1. अंकुर पुत्र संजय, निवासी आज़ादनगर, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई
2. करण पुत्र अनिल, निवासी 145 बॉडी हाउस, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई
3. राघव पुत्र गुड्डू, निवासी अहरकोटोला, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई
4. राजकुमार पुत्र शम्भू दयाल, निवासी रामनगर कॉलोनी, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई
5. अमल पुत्र राजन कुमार, निवासी रामनगर कॉलोनी, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई
6. अमय पुत्र राजन कुमार, निवासी रामनगर कॉलोनी, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई
पुलिस का बयान
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मारपीट और हथियार लहराने की घटना गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



