सिवनी मालवा में अजीब नज़ारा: विधायक प्रेमशंकर वर्मा SDM की कुर्सी पर जा बैठे

Sep 13, 2025 - 17:20
Sep 13, 2025 - 17:20
 0  270
सिवनी मालवा में अजीब नज़ारा: विधायक प्रेमशंकर वर्मा SDM की कुर्सी पर जा बैठे

सिवनी_मालवा (आरएनआई) सभी जगह कुर्सी की होड़ लगी है। सभी बड़ी कुर्सी पाना चाहते है। इसके चलते यहां मप्र के सिवनी मालवा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने मर्यादा की सभी हदें पार कर दीं और एस डी एम के चेंबर में एस डी एम सरोजसिंह परिहार की कुर्सी पर बैठकर खाद समस्या को लेकर बैठक कर डाली। यहां यह बैठक इतनी महत्वपूर्ण नही है। बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि क्या एक जन प्रतिनिधि विधायक, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर आम बैठक कर सकते है या नही यह विचारणीय है ? जो यहां के विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कर डाला।

क्या यह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मर्यादा को भंग करने की श्रेणी में आता है या नही ? या एक जनप्रतिनिधि मजिस्ट्रेट की कुर्सी पर बैठ सकता है। जबकि यह कोई मीटिंग हाल नही एस डी एम श्रीमती सरोजसिंह परिहार का चेम्बर था। इसके संबंध में जब विधायक प्रेमशंकर वर्मा से एस डी एम की कुर्सी पर बैठकर बैठक की जानकारी लेना चाही तो उनका मोबाईल बंद ही आता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0