सातारा डॉक्टर आत्महत्या मामला: मुख्य आरोपी सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने गिरफ्तार, हथेली पर लिखा था नाम
पुणे/सातारा (आरएनआई)। महाराष्ट्र के सातारा जिले में महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सतारा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने सह आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर को हिरासत में लिया था।
मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब 28 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव गुरुवार रात सातारा के एक होटल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। मृतका बीड जिले की रहने वाली थी और फलटण के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के रूप में तैनात थी।
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि महिला डॉक्टर ने मरने से पहले अपनी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने पर कई बार दुष्कर्म करने और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद बदने को हिरासत में ले लिया गया है। इसके पहले, सह आरोपी प्रशांत बांकर को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया था, जिसे अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने आत्महत्या से पहले प्रशांत बांकर को फोन किया था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बांकर उसी मकान के मालिक का बेटा है, जहाँ मृतका किराये पर रह रही थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद गोपाल बदने को विभागीय रूप से सेवा से निलंबित कर दिया गया है।
शुक्रवार रात डॉक्टर का अंतिम संस्कार उनके बीड जिले के वडवानी तहसील स्थित पैतृक गांव में किया गया। परिवारजनों ने भावनात्मक अपील करते हुए आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



