शिवपुरी के करैरा में 60 मिनट में 50 लाख की चोरी, SP भी पहुंचे घटना स्थल पर

May 26, 2024 - 21:38
May 26, 2024 - 21:38
 0  1.6k

शिवपुरी (आरएनआई) शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। चोरो ने एक व्यापारी के यहां रात नो बजे से 10 बजे के बीच 50 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर व्यापारी के पास बन रहे एक निर्माणाधीन मकान को सहारे घर में घुसे और नगदी सहित 50 लाख का माल उडा ले गए। घटना के समय व्यापारी का पूरा परिवार होटल में खाना खाने गया था। सूचना के बाद रात में ही करैरा पुलिस ने मौका मुआयना कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आज करैरा-पिछोर एसडीओपी ने व्यापारी के घर पहुंचकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया है। चोरों की ओर से की गई चोरी की चैलेंजिंग वारदात के बाद शिवपुरी SP अमन सिंह राठौड़ भी व्यापारी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने व्यापारी से चर्चा की है। बता दें कि चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी श्री राठौर ने अग्निबाण को बताया कि मामले की बारीकी से छानबीन और ताप्ती की जा रही है,कुछ पुलिस की टीमें मामले की जांच में लगा दी गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0