शाहाबाद मंडी स्थित इफको बिक्री केंद्र पर प्रधानमंत्री के वेबकास्ट कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को नैनो डीएपी के लाभों की दी गई जानकारी
हरदोई (आरएनआई) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों पर जानकारी देने के उद्देश्य से आज इफको किसान सेवा केंद्र, शाहाबाद (हरदोई) में प्रधानमंत्री के वेबकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी अमित कुमार झा और सहायक शुभम द्विवेदी की मौजूदगी में लगभग 60 किसान शामिल हुए। किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के बाद अमित कुमार झा ने किसानों को नैनो डीएपी (Nano DAP) के उपयोग और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नैनो डीएपी से बीज शोधन का अर्थ है बीजों को बोने से पहले ही आवश्यक पोषक तत्वों से समृद्ध करना। इस प्रक्रिया से पौधों को शुरुआती अवस्था में फॉस्फोरस और नाइट्रोजन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे अंकुरण तेज, पौधे मजबूत बनते हैं और उत्पादन में वृद्धि होती है इसकेमुख्य लाभ: तेज अंकुरण – बीज जल्दी और समान रूप से अंकुरित होते हैं।प्रारंभिक पोषण – पौधों को शुरुआती अवस्था में आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।उत्पादन में वृद्धि – फसल की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ती हैं।उर्वरक की बचत – कम मात्रा में अधिक प्रभाव।पर्यावरण अनुकूल – मिट्टी और जल पर न्यूनतम दुष्प्रभाव।
केंद्र प्रभारी ने किसानों को नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि खेती अधिक उत्पादक और टिकाऊ बन सके। किसानों ने भी नैनो डीएपी को अपने खेतों में अपनाने की इच्छा जताई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



