वृंदावन में 6 दिसंबर पर हाई अलर्ट: बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
मथुरा (आरएनआई)। 6 दिसंबर को लेकर वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर सहित पूरे मंदिर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और श्रद्धालुओं को सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
शनिवार सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर नजर आया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और महिला पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।
भीड़ नियंत्रण के लिए निर्धारित होल्डिंग एरिया पर श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के माध्यम से रोका जा रहा है और स्थिति के अनुसार उन्हें नियंत्रित तरीके से मंदिर की ओर भेजा जा रहा है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। मंदिर में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से बैग और सामान की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के लिए मंदिर के अंदर और बाहर निगरानी तेज कर दी गई है। सुरक्षा कैमरों के साथ-साथ पैनी नजर रखने के लिए फुट पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें सुगम दर्शन कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मंदिर क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और श्रद्धालु शांतिपूर्वक ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



