वीर शहीदों के बलिदान से भारत बना विश्व शक्ति: नितिन अग्रवाल, गांधी भवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

Aug 15, 2025 - 16:19
Aug 15, 2025 - 16:20
 0  108

हरदोई (आरएनआई) 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी भवन परिसर में प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगीत गाया। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के साथ उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गांधी भवन सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को देश हमेशा नमन करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने आज शक्ति और आर्थिक व्यवस्था में विश्व में ऊंचा स्थान बनाया है। देश की सीमाओं पर तैनात हमारे वीर जवान अदम्य साहस और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, हमें उन पर गर्व है।

कार्यक्रम में मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी, पेंशन आदि के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा, एडीएम, एसडीएम सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)