लोक निर्माण विभाग से की गयी गड्ढायुक्त जर्जर मार्ग की शिकायत 

Aug 4, 2025 - 17:40
Aug 4, 2025 - 17:43
 0  216
लोक निर्माण विभाग से की गयी गड्ढायुक्त जर्जर मार्ग की शिकायत 

कछौना(हरदोई) (आरएनआई) यूपी सरकार गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर लगातार अभियान चलाती रहती है। आमजनमानस को सुगम यातायात मिल सके इसके लिए जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़कों को सुदृढ़ करने हेतु शासन की तरफ से समय-समय अभियान चलता है।

विकास खण्ड कछौना के ग्राम कुकुही में गाजू को जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं जिनमें आजकल बारिश के मौसम में जलभराव भी हो गया है। इस खस्ताहाल मार्ग से हजारों वाहन प्रतिदिन आवागमन करते हैं जोकि इस मार्ग की कठिनाई को झेलते हैं और उनमें मुख्यतः मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस व स्कूली वाहनों को अत्यधिक खतरा रहता है। कई बार तो इस मार्ग पर बने गड्ढों में जलभराव से अंदाजा न लगने से लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। इस जर्जर गड्ढेयुक्त मार्ग की शिकायत एडवोकेट नवनीत कुमार ने लोक निर्माण विभाग को सोशल मीडिया के माध्यम से की है। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने जिला स्तर के अधिकारियों को शिकायत के समाधान हेतु अवगत करा दिया है।

वहीं दूसरी तरफ कछौना चौराहे से गौसगंज रोड पर लगभग 500 मीटर मार्ग एवं लखनऊ हरदोई हाइवे से पॉवर हाउस होते हुए कीरतपुर गांव को जाने वाला मार्ग भी अत्यंत जर्जर व गड्ढेयुक्त है, जहां से आवागमन करने वाले वाहनों को बड़ी समस्या होती है। गड्ढेयुक्त मार्ग पर जलभराव होने से वाहन फंस जाते हैं। इन जर्जर मार्गों की शिकायत लोक निर्माण विभाग (बिलग्राम खण्ड) से की गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)