लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन का धरना खत्म, निगम ने मांगे मानीं
लखनऊ (आरएनआई) लखनऊ के लालबाग में कई दिनों से जारी भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरना का आज किसानों की जीत के साथ अंत हुआ। नगर निगम प्रशासन ने आंदोलन के दबाव में किसानों की सभी मांगें मान लीं और हिरासत में रखे गए पशुओं को निशुल्क छोड़ दिया।
धरने की मुख्य मांगों में शामिल थी गोवंश की मौत की उच्चस्तरीय जांच, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई, किसानों पर हो रही धमकियों पर रोक और निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश।
जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि यह जीत किसान एकता और संघर्ष की है और निगम की कार्रवाई पर संगठन सतत निगरानी रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वादों को लागू नहीं किया गया तो आंदोलन और बड़े स्तर पर खड़ा किया जाएगा।
आज के प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव गणेशशंकर वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला मौर्य, महानगर अध्यक्ष इमरान ख़ान, मोहम्मद वसीम मुन्ना सहित सभी तहसील और ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



