लखनऊ: किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी, सोमवार को होगी बड़ी पंचायत
लखनऊ (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन की मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय हजरतगंज लालबाग पर किसानों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सैकड़ों किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। धरना स्थल पर ही किसानों ने भट्टी चढ़ाकर खाना बनाया और सामूहिक भोजन किया।
किसानों की प्रमुख मांग है कि नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम द्वारा गोवंश की पिटाई से मौके पर हुई मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही जिन पाँच किसानों के पशु ज़ब्त किए गए हैं उन्हें बिना जुर्माने के छोड़ा जाए।
आज की बैठक में सोमवार को होने वाली बड़ी पंचायत को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में लखनऊ के ज़िला अध्यक्ष आलोक वर्मा, ज़िला महासचिव आशीष यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, महिला ज़िला अध्यक्ष उर्मिला मौर्य, ज़िला उपाध्यक्ष तौकीर फरहत, काकोरी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी राठौर, नगर महामंत्री शाह आलम, ज़िला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, ज़िला प्रवक्ता अजय अनमोल, तहसील अध्यक्ष बख्शी तालाब अमरेंद्र पवार सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



