रेलवे स्टेशन मुंगावली पर मिला अपहृत बालक, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
मुंगावली (आरएनआई) थाना मुंगावली पुलिस की तत्परता से रेलवे स्टेशन पर मिले एक अपहृत बालक को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंपा गया। थाना मुंगावली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात बालक रेलवे स्टेशन पर अकेला बैठा है। सूचना पर सउनि सुरेश रघुवंशी, आरक्षक गोविंद मौर्य, आरक्षक दीपक डावर एवं आरक्षक पवन मीना को मौके पर भेजा गया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम कुनाल पुत्र सचिन देवड़ा, उम्र 12 वर्ष, निवासी विधानगर, विरलाग्राम, नागदा जिला उज्जैन बताया। बालक ने पुलिस को बताया कि वह उज्जैन घूमने जाना चाहता था किंतु गलती से बीना की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया और मुंगावली स्टेशन पर उतर गया। जांच के दौरान संबंधित थाना विरलाग्राम/नागदा से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि उक्त बालक के अपहरण एवं गुमशुदगी का प्रकरण थाना विरलाग्राम में क्रमांक 0211/25 व 37/25 के अंतर्गत पंजीबद्ध है। इसके बाद थाना विरलाग्राम के आरक्षक मुकेश पटेल बालक के पिता सचिन देवड़ा के साथ मुंगावली पहुंचे। बालक की शिनाख्त कर उसे विधिवत पिता को सुपुर्द कर दिय
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

