राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद
गाज़ियाबाद (आरएनआई)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सुबह 11:33 बजे राष्ट्रपति मुर्मू अस्पताल परिसर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और वहां मौजूद आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
अस्पताल मंच पर यशोदा प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान अस्पताल के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने यशोदा मेडिसिटी की स्थापना, निर्माण अवधि और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी साझा की।
एमडी ने बताया कि अस्पताल एक हजार दिनों में तैयार हुआ है और इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। यशोदा मेडिसिटी में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, रिसर्च सुविधाएं, और स्पेशलिटी ट्रीटमेंट यूनिट्स स्थापित की गई हैं, जो उत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि, “देश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। ऐसे संस्थान भारत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



