राजगढ़: मंत्री पंवार ने पार्वती नदी में खनन करते दो JCB पकड़ीं, अधिकारियों को सूचना; उनके आगे बढ़ते ही माफिया मशीनें ले गए

Nov 16, 2025 - 21:22
Nov 16, 2025 - 21:25
 0  189
राजगढ़: मंत्री पंवार ने पार्वती नदी में खनन करते दो JCB पकड़ीं, अधिकारियों को सूचना; उनके आगे बढ़ते ही माफिया मशीनें ले गए

राजगढ़ (आरएनआई)। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री श्री पंवार ने पार्वती नदी में अवैध खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनों को रंगे हाथ पकड़ा। मौके पर मौजूद स्टाफ ने दोनों मशीनों की चाबियाँ अपने कब्जे में ले लीं और मंत्री ने इसकी जानकारी कलेक्टर और एसपी को तत्काल दी।

लेकिन मंत्री पंवार के वहां से आगे बढ़ते ही खनन माफिया मशीनों को मौके से भगा ले गए। बताया जाता है कि मशीनें गायब होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अवैध खनन और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0