मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण अवमुक्तिकरण में देरी न की जायेः- जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख़्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मे प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में देरी न की जाये। स्वीकृत आवेदनों के मामले ऋण जल्द अवमुक्त कराया जाये। आवेदनों में गलती को ठीक करने में आवेदकों की सहायता की जाये। बैंक ऑफ़ इण्डिया की ऋण स्वीकृति में अच्छी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सराहना की। बैंक ऑफ़ बड़ौदा सवायजपुर की आवेदनों के निस्तारण में अच्छी प्रगति की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य बैंकों को इससे सीख लेनी चाहिए। ख़राब प्रगति वाले बैंक प्रबंधकों को जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगायी। केनरा बैंक की बिलग्राम शाखा की ख़राब प्रगति व बैठक में अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जतायी। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

