मुंगावली में करंट से गाय की मौत, महिला घायल; बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Jul 20, 2025 - 19:15
Jul 20, 2025 - 19:21
 0  1.9k

मुंगावली (आरएनआई) मुंगावली तहसील अंतर्गत भोपाल गांव में रविवार को सुबह गांव की डीपी से खंबे तक बिजली का तार टूट जाने के कारण सड़क पर गिरा गनीमत रही की उक्त सड़क पर यातायात वाहन नहीं निकल रहा था जब बिजली का तार टूटा नहीं तो किसी भी तरह का बड़ा हादसा हो सकता था बता दें कि मौके पर गाय को करंट लग गया जिसके कारण गाय की मौत हो गई तो वहीं गाय की मालकिन पुष्पा राजपूत की भी गाय को बचाते समय लगा करंट जिसके कारण महिला भी हुई घायल,

दरअसल बता दें की गांव वालों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गांव में स्थित डीपी से गांव में फैले तार बिजली के तार टूट जाने के कारण गांव वाले परेशान थे जिसके कारण विद्युत विभाग में शिकायत करने के बाद भी लाइनमैन द्वारा पिछले सप्ताह से इस तार को नहीं जोड़ा था , बार बार शिकायत करने के बाद भी, गांव वालों के द्वारा किसी भी तरह विद्युत बंद करके तार को प्रतिदिन जोड़कर गांव की लाइट चालू कर लेते थे पर आज रविवार को एक बार यह तार बिजली का तार फिर से टूट गया जिसके कारण तार टूटने के करण गाय को भी करंट लग गया और गाय की मौके पर मौत हो गई साथ में गाय मालकिन एक महिला को भी गाय को बचाते समय करंट लग गया और महिला घायल है तो वही बिजली विभाग की इस तरह की लापरवाही के कारण गांव वालों ने फोन करने के बाद भी नहीं आने पर भोपाल गांव में रास्ता जाम कर लिया बता दे की सुबह रविवार से टूटा हुआ तार दोपहर को लगभग 12:00 बजे मौके पर प्रशासन पहुंचा इसके बाद सड़क पर लगे हुए जाम को खुलवाया गया और ग्रामीणों से बिजली विभाग से जुड़ी हुई समस्याओं की शिकायत  मौके पर पहुंचे अधिकारी को दी तो बही चक्काजाम खुलने के बाद अनुविभागीय अधिकारी मनीष धनगर ने ग्रामीणों को समझाया तो वही थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह के द्वारा जाम को खुलवाया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0