मध्य प्रदेश: तीन महीने बाद आमाडोंगरी हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम आमाडोंगरी मे लगभग तीन माह पूर्व हुए हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को नौरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Mar 18, 2024 - 11:19
Mar 18, 2024 - 11:43
 0  810
मध्य प्रदेश: तीन महीने बाद आमाडोंगरी हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता

उमरिया (आरएनआई) जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम आमाडोंगरी में लगभग तीन माह पूर्व हुए हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को नौरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। लगभग तीन माह पूर्व आमाडोंगरी में पुष्पेंद्र मिश्रा उर्फ सल्लू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। शव के चारों तरफ टूटे हुए लाठी डंडे भारी मात्रा में पड़े हुए थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि युवक की हत्या लाठी डंडों से पीटकर की गईं थी।

नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था। पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के दिन मृतक पुष्पेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह और रामपाल सिंह ने विंध्या कॉलोनी में बैठकर शराब का सेवन किया था।

जहां शराब पीने के बाद तीनों आमा डोंगरी चले गए थे, जहां पर दोनों आरोपी ओम प्रकाश सिंह एवं उसका साथी राम पाल सिंह से पुष्पेंद्र मिश्रा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर पुष्पेंद्र मिश्रा की हत्या कर दी। वहीं हत्या करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। तब इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू के द्वारा नौरोजाबाद नगर निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा अपनी सूझबूझ एवं काफी मशक्कत के बाद आखिरकार हत्या में शामिल एक आरोपी ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0