बैंक मित्र से ₹3.10 लाख की लूट और मारपीट, त्वरित कार्रवाई व सुरक्षा व्यवस्था की मांग
मध्यप्रदेश (आरएनआई) बैंक मित्र श्री इंदर सिंह बंजारा के साथ हुई ₹3,10,000 की लूट एवं मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई, राशि की बरामदगी एवं बैंक मित्रों की सुरक्षा हेतु आवेदन।
सविनय निवेदन है कि दिनांक 2 जुलाई 2025 को हमारे साथी बैंक मित्र श्री इंदर सिंह बंजारा, जो मधुसूदनगढ़ से ₹3,10,000 की नकद राशि लेकर अपने सेवा स्थल उकावद जा रहे थे, के साथ दिनदहाड़े लूट और गंभीर मारपीट की घटना घटित हुई।
रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछे से हमला कर उन्हें घायल किया, उनके वस्त्र फाड़े और पूरी नकदी लूटकर फरार हो गए। यह एक अत्यंत गंभीर अपराध है, जिसने न केवल श्री इंदर सिंह को व्यक्तिगत नुकसान पहुँचाया है, बल्कि समूचे बैंक मित्र समाज को भयभीत और असुरक्षित महसूस कराया है।
बैंक मित्र शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे जनधन योजना, लाडली बहना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डीबीटी, आदि को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
हम बिना किसी सरकारी सुविधा, बीमा या सुरक्षा के दूरस्थ क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं हमारे मनोबल को तोड़ने वाली हैं।
वर्तमान परिस्थिति में श्री इंदर सिंह न केवल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
अतः, हम बैंक मित्र समुदाय की ओर से आपसे निम्नलिखित माँगें करते हैं:
हमारी माँगें:
1. त्वरित पुलिस कार्रवाई कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
2. लूटी गई राशि ₹3,10,000 की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
3. बैंक मित्रों की सुरक्षा के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए – विशेष रूप से नकद लेन-देन के दौरान।
4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासनिक निगरानी व विशेष सहयोग की योजना बने।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



