बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने पहुंचे आप नेता, मुआवज़ा और जांच की मांग
गुना (आरएनआई) गुना में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता मीना और स्टेट कमिटी जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भगत सिंह कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी, मंडी नानाखेड़ी, घोसीपुरा, कैंट, लोशन का बगीचा और कुसमोदाक्षेत्र का दौरा किया।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति:- घरों में पानी भरने से कपड़े, गेहूं, समान, टीवी आदि खराब हो गए।
- कीमती सामान भी खराब हो गए।
- एक-एक मंजिल तक पानी भर गया।
- महिलाएं और बच्चे डरे हुए हैं।
- शहर की समस्त वार्डों की सड़क टूटी-फूटी और गड्ढे गहरी हो गए हैं नाले नालिया बुरी तरीके से टूट गए
आम आदमी पार्टी की मांगें:- प्रशासन से मांग की गई है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
- सैकड़ो करोड़ की सड़क शहर भर में बनाई गई हैं और वह भ्रष्टाचार के चलते उखड़ गई है उनकी जांच की जाए एवं पुनः सड़क बनाई जाए
- ड्रेनेज सिस्टम और नालियों की सफाई की जाए।
- नदी के पटा पर अवैध कब्जे को हटाया जाए।
- मुआवजे की राशि में पारदर्शिता बरती जाए।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और लिस्ट में लिया।
- तहसीलदार से बात कर समुचित समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया।
प्रशासन से मांग की जाती है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जाए और प्रभावित लोगों को समुचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, ड्रेनेज सिस्टम और नालियों की सफाई की जाए और नदी /नालों के पटा पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया जाए। मुआवजे की राशि में पारदर्शिता बरती जाए और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



