बमोरी में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिवासी समुदाय को मिला प्रशिक्षण, ग्राम समृद्धि योजना पर हुई चर्चा
बमोरी (आरएनआई) आज विकासखण्ड - बमोरी के ग्राम - मोहनपुरखुर्द, अमरोद इत्यादि ग्राम में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में आदिवासी समुदाय को सभी विभागो की योजनाओं का लाभ किस प्रकार दिया जा सकें समझाया गया एवं आदि सहयोगी, आदि साथी समूह बनाऐ गऐ एवं ग्राम में घूम कर ग्राम की कार्य योजना/समवृद्धि योजना बन सकें उसके बारे में आदिवासी समुदाय से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विनोद चौपडा, कलस्टर मास्टर ट्रेनर पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, हैण्डपम्प मैकेनिक श्री शीलेन्द्र दिवाकर, शिक्षक आंगनवाडी आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आदिवासी समुदाय के शिक्षित एवं जागरूक युवा भी शामिल हुए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



