प्रयागराज में 12-13 अगस्त को दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ, 50 कंपनियां देंगी 10,000 पदों पर अवसर

Aug 11, 2025 - 20:34
Aug 11, 2025 - 20:36
 0  243
प्रयागराज में 12-13 अगस्त को दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ, 50 कंपनियां देंगी 10,000 पदों पर अवसर

फतेहपुर (आरएनआई) शासन व सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 12 एवं 13 अगस्त को दो दिवसीय रोजगार महाकुम्भ (वृहद रोजगार मेला) का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय हनुमानगंज प्रयागराज परिसर में प्रातः नौ बजे आयोजन किया जाना है। इस रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। लगभग 10000 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एव बी. टेक आदि उर्तीण अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से रोजगार संगम पोर्टल पर जॉब सीकर विकल्प में अपना पंजीकरण कर (एक्टिव रोजगार मेला) में आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते है। जिसके लिये कोई यात्रा भत्ता देय न होगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180-298602 पर प्राप्त कर सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0