पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सेंध लगाकर साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंर्तगत ग्राहक सेवा केंद्र स्थित कस्बा कछौना की परिषद मार्केट में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर साढ़े तीन लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली कछौना को दी। पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
कछौना कस्बा में स्थित परिषद मार्केट में कछौना निवासी सज्जन लाल गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। जिसमें प्रतिदिन ग्राहकों का लाखों रुपए का लेनदेन करते हैं। प्रतिदिन की भांति प्रतिष्ठान में रखी अलमारी में धनराशि रखकर घर चले गए। वृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर दुकान में रखे साढ़े तीन लाख रुपए पार कर दिए। जब सुबह दुकान का शटर खोला तो पीछे की दीवार में सेंध देखकर दंग रह गए। अलमारी के लॉक टूटा था, उसमें साढ़े तीन लाख रुपए गायब थे। पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। कछौना पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार अपील के बावजूद व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। त्यौहार के मद्देनजर अराजकतत्वों व चोरी की चहलकदमी बढ़ गई। वही कस्बा में अवैध नशा का कारोबार सट्टा, जुंआ तेजी से फल फूल रहा है। जिसका खामियाजा व्यापारी व आमनागरिक को उठाना पड़ रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



