नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव ने रचाई शादी, हर्षिका यादव बनीं दुल्हन
गाजियाबाद (आरएनआई) पूर्व सांसद और बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे और नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव (52) ने शादी कर ली है। यह विवाह गाजियाबाद के राजनगर स्थित उनके घर पर आर्य समाज वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। शादी पूरी तरह पारिवारिक स्तर पर हुई, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहे।
कौन हैं हर्षिका यादव?
विकास यादव की पत्नी हर्षिका यादव (30) मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली हैं। उनके पिता एक सरकारी शिक्षक हैं। हर्षिका एक मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने बीएससी, बीटीसी, एमएससी की पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने टीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। मौजूदा समय में वह एक इंटर कॉलेज में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
क्या है नीतीश कटारा हत्याकांड?
17 फरवरी 2002 को गाजियाबाद में आईएएस अधिकारी के बेटे नीतीश कटारा की हत्या कर दी गई थी। नीतीश की दोस्ती डीपी यादव की बेटी भारती यादव से थी, जिसे विकास यादव और उसके चचेरे भाई विशाल यादव पसंद नहीं करते थे। इस मामले में दोनों को दोषी ठहराया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



