नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित रहीस पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम दरियापुर विक्कू थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2025 को पीड़िता ने थाना शाहाबाद में तहरीर दी थी कि रहीस ने उसके साथ गलत कृत्य किया। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 544/25 धारा 127(2)/64(1) बीपीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त रहीस के खिलाफ मामला दर्ज किया था।थाना शाहाबाद पुलिस ने आरोपित को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

