धान क्रय व्यवस्था सुधरी, हरदोई के किसानों ने आंदोलन स्थगित किया
हरदोई (आरएनआई) धान क्रय से जुड़ी समस्याओं को लेकर पिछले 20 दिनों से आंदोलनरत किसान संगठनों – स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और भारतीय किसान मजदूर संघ – के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के बीच एक बैठक आयोजित हुई।बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। टोकन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाया गया है, जिससे सभी किसानों को बिना भेदभाव के टोकन मिल रहे हैं। अब मंडियों में केवल वही ट्रालियाँ आती हैं जिनके पास टोकन हैं और उनका धान उसी दिन तोला कर भुगतान कर दिया जाता है। कोई भी ट्राली एक दिन से अधिक क्रय केंद्र पर नहीं रहती।
ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों का भी प्रशासनिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ दुरुस्त की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। आंदोलनरत संगठनों द्वारा शिकायत किए गए कर्मचारियों ने भी कहा कि उनकी नीयत में कोई खोट नहीं था, और भीड़ के कारण हुई कुछ अव्यवस्थाओं को भविष्य में नहीं होने देंगे।खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है, और साधन सहकारी समितियों पर भी खाद उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसान निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य न चुकाएँ।
सभी मांगों के समाधान के कारण किसान संगठनों ने 10 दिसंबर से शुरू होने वाला आमरण अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया। 3 दिसंबर को हुए धरने में पंजीकरण कराए गए किसानों के टोकन जारी कर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें हरदोई आने की अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। आंदोलनरत संगठनों ने प्रशासन और कर्मचारियों की व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशंसा और किसान हित में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



