देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: गन्ने से लदे ट्राले से टकराई वॉल्वो बस, चालक की मौत
जौलीग्रांट (आरएनआई) देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब दिल्ली से देहरादून जा रही यात्रियों से भरी वॉल्वो बस नुंनावाला गुरुद्वारा के समीप सामने चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस का परिचालक घायल हो गया।
घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल परिचालक का उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि मृतक चालक की पहचान योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण निवासी पटला थाना मोदी नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वहीं घायल परिचालक की पहचान दिलशान (32) पुत्र इंसाफ निवासी आरिफपुर थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ (उ.प्र.) के रूप में हुई है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर ट्राले चालक से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से हाईवे पर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



