महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, यात्रा तैयारियों में जुटा प्रशासन

Friday, January 30, 2026 - 11:35
0
महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, यात्रा तैयारियों में जुटा प्रशासन

रुद्रप्रयाग (आरएनआई) विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि विधिवत घोषित की जाएगी। तिथि निर्धारण की प्रक्रिया उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में पूरी की जाती है।

इधर यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े संवेदनशील और क्षतिग्रस्त स्थानों पर तेजी से सुधार कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा प्रबंधन को सुचारु बनाने के लिए घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी सेवा प्रदाताओं, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। सभी संबंधित पक्षों से समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु अनुकूल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं के साथ दर्शन का अवसर मिल सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User