विधानसभा घेराव के दौरान उग्र हुए यूकेडी कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े; पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका

Mar 9, 2026 - 15:12
 0  297
विधानसभा घेराव के दौरान उग्र हुए यूकेडी कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े; पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका

चमोली (आरएनआई)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में करीब सात माह बाद धामी सरकार के पहुंचने के साथ ही विधानसभा सत्र के पहले दिन राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने दिवालीखाल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव का प्रयास किया।

यूकेडी कार्यकर्ता स्थायी राजधानी की मांग, अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच तथा प्रदेश की अन्य जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता अचानक उग्र हो गए और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचने में भी सफल हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इससे पहले यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों को रोककर उनमें बैठाकर ले जाए जा रहे आंदोलनकारियों को जबरन उतार लिया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का सहारा लिया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.