रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुरादाबाद मंडल की 26 ट्रेनें फिर पटरी पर लौटीं
लक्सर (आरएनआई)। सर्दियों के दौरान कोहरे की वजह से तीन माह के लिए स्थगित की गई 26 ट्रेनों का संचालन अब दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। ये ट्रेनें भारतीय रेल के मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत संचालित होती हैं।
रेलवे ने संरक्षा कारणों से 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक इन ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया था। इसके अलावा 12 ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए गए थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया था।
अब मौसम में सुधार के साथ रविवार से सभी 26 ट्रेनें नियमित रूप से चलने लगी हैं। जिन ट्रेनों के फेरे कम किए गए थे, वे भी अपने सामान्य समय और आवृत्ति के अनुसार संचालित होंगी। लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें भी दोबारा शुरू होने से यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से यह कदम उठाया गया था। वर्तमान में परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ट्रेनों का नियमित संचालन बहाल कर दिया गया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



