दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन: तकनीकी टीम ने बांसखेड़ी पुलिया का किया निरीक्षण
गुना (आरएनआई) गुना में बीती रात हुई दुर्घटना के बाद नगर पालिका की तकनीकी टीम आज सुबह ही बांसखेड़ी पुलिया पर पहुंच गई। असिस्टेंट इंजीनियर शैलेश और सब इंजीनियर के साथ पहुंची टीम ने मौके पर खस्ताहाल पुलिया का निरीक्षण किया। इस मानसून सत्र में हुई अतिवृष्टि के कारण ये पुलिया क्षतिग्रस्त हुई। इस पर बने व्हीलगार्ड और रेलिंग बाढ़ में बह गई। इसके बाद किसी ने भी इसकी मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दिया।
बांसखेड़ी के निवासी और अभिभाषक संघ गुना के सचिव श्याम लिटोरिया ने बताया कि बारिश के बाद रेलिंग बह जाने से ये पुलिया खतरनाक हो गई थी। इसकी मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों से कई बार निवेदन किया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था। वो तो ऊपर वाले की कृपा रही कि बीती रात दुर्घटना में पुलिया से नाले में गिरे व्यक्ति की जान बच गई।
दुर्घटना के बाद ही सही नगरीय प्रशासन ने इस पुलिया पर ध्यान दिया है, फिलहाल इसी से उम्मीद जागी है कि अगली दुर्घटना के पहले इसकी मरम्मत कर आवागमन के लिए इसे सुरक्षित बना दिया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



