दिल्ली में मुठभेड़: 'गलाघोंटू गैंग' का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अवैध पिस्टल बरामद
नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली पुलिस की साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुख्यात ‘गलाघोंटू गैंग’ के एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से .32 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, हिमांशु ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 22 अक्तूबर को पुल प्रहलादपुर इलाके में एक डोमिनोज डिलीवरी बॉय का गला दबाकर लूटपाट की थी। दोनों आरोपियों ने स्कूटी पर जा रहे युवक को रोककर गला चोक किया और उसका बैग छीन लिया था।
इस घटना का संज्ञान खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुल प्रहलादपुर थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि हिमांशु बदरपुर इलाके में आने वाला है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



