ठंड ने बढ़ाई बिजली की खपत: उत्तराखंड में मांग पहुंची चार करोड़ यूनिट के करीब, दिवाली के बाद 1 करोड़ यूनिट की बढ़ोतरी
देहरादून (आरएनआई): उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही बिजली की मांग में तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बिजली की खपत का आंकड़ा अब चार करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। दिवाली के दौरान जहां बिजली की मांग करीब तीन करोड़ यूनिट प्रतिदिन थी, वहीं अब यह आठ दिन के भीतर लगभग एक करोड़ यूनिट बढ़कर चार करोड़ यूनिट के आसपास पहुंच गई है।
ऊर्जा विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में यूजेवीएनएल (UJVNL) से लगभग 1.1 करोड़ यूनिट और केंद्रीय पूल से 1.4 करोड़ यूनिट, यानी कुल 2.5 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बाकी बिजली की जरूरत बिजली बाजार से खरीदकर पूरी की जा रही है।
हालांकि, यूपीसीएल (UPCL) प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कहीं भी घोषित या अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मांग में और वृद्धि को देखते हुए पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूर्व तैयारी की जा चुकी है।
ऊर्जा विभाग का अनुमान है कि जैसे-जैसे ठंड और बढ़ेगी, दिसंबर-जनवरी में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट का आंकड़ा पार कर सकती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



