झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरी… 7 बच्चों की मौत, 30 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर
झालावाड़ (आरएनआई) भारी बारिश के बीच राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां के पिपलोदी में एक प्राइमरी स्कूल की छत ढह गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय स्कूल में 60 बच्चे मौजूद थे। 30 बच्चों को मामूली चोट आई है, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 7 बच्चों की मौत की सूचना मिली है। घायलों में कुछ की हालत बहुत गंभीर है।
सूचना मिलने पर आला अधिकारी पहुंचे। आसपास के क्षेत्रों से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यहां 100 बच्चों का रजिस्ट्रेशन है, लेकिन आज सुबह 60 बच्चे स्कूल पहुंचे थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



