भारत के सभी राज्यों से आये प्रतियोगियों की कैटवॉक और फैशन से सजा फॉरएवर ग्रैन्ड फिनाले का मंच
जी स्टूडियो में आयोजित हुए यूनिवर्स और इंडिया ब्यूटी पेजेन्ट में टाइटल और ताज जीतने के लिए हुआ कड़ा मुकाबला
जयपुर (आरएनआई) भारत के हर राज्य से आई प्रतिभागियों ने शानदार परिधान पहनकर जब कैटवॉक की तो जी स्टूडियो में शाम फैशन के रंगो से महक उठी। फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया और मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5 में विशाखापटनम की डॉ. सृजना देवी ने मिस फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया का ताज जीता तथा मुम्बई की सारथा समीर गोरे ने मिस फॉरएवर यूनिवर्स का टाइटल अपने नाम किया। जी 1 कैटेगिरी में अंजलि सिन्हा और जी 2 कैटेगिरी में भूमिका सोनगरा ने फॉरएवर मिसेज इंडिया 2025 की जीत का ताज पहना। जी 1 कैटेगिरी में फॉरएवर मिसेज स्टेट वीनर सूची में जाह्नवी जैस्मिन (झारखण्ड) श्वेता विश्वकर्मा फर्स्ट रनरअप (झारखण्ड) शुभोश्री रॉय सैकेण्ड रनरअप (झारखण्ड) लीना असवानी (राजस्थान) जाया चौहान रनरअप (राजस्थान) स्वाति भट्ट (उत्तराखंड) मानसी रनजीत पवार (महाराष्ट्र) कंचना एम (तमिलनाडु) निधि (हरियाणा) और अनुराधा रॉय (बिहार) के नाम शामिल रहे। वहीं जी 2 कैटेगिरी में फॉरएवर मिसेज स्टेट वीनर नामों में कविता अडांगले (महाराष्ट्र) नीतू बगारे (उत्तराखंड) चन्द्रलेखा (तेलंगाना) शिल्पा गाडरे (कर्णाटक) सुपर्णा साहा (पश्चिम बंगाल) रूनी सिंह (झारखण्ड ) और मीनाक्षी (राजस्थान) के नाम शामिल रहे। फॉरएवर यूनिवर्स और फॉरएवर इंडिया ग्रैन्ड फिनाले की कोरियोग्राफी एवं डायरेक्शन प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर शाय लोबो ने किया। शाय लोबो के साथ उनकी टीम के सदस्य उत्तम भगत, वीनू मिश्रा व सुपर मॉडल पारुल मिश्रा भी उपस्थित रहे। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त डिजाइनर सादिक रजा, प्रशान्त मजूमदार, विष्णु, अशफाक खान, आरिफ खान और रानू बेनीवाल ने ग्रैन्ड फिनाले में मॉडल्स को अपने आकर्षक परिधानों से सजाया। ग्रैन्ड फिनाले में मॉडल्स को मेकओवर से सजाने वाले नामों में लैक्मे एकेडमी जयपुर से युगल दुबे, बादल, मीनाक्षी शर्मा, मन्दाकिनी और अतिथि केशरवानी प्रमुख रहे तथा जिन्नातिया से जीनत बानो और मेकअप बाय सानिया अली से सानिया के नाम शामिल रहे। लगातार सफल आयोजन और वैश्विक पहचान के चलते फॉरएवर स्टार इंडिया फैशन और ब्यूटी पेजेन्ट जगत में भरोसे का प्रयाय बन गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

