शोरूम में अचानक आया हार्ट अटैक, ज्वेलरी व्यापारी की तत्परता से बची ग्राहक की जान

Saturday, December 13, 2025 - 14:04
Updated: 8 months ago
0

कोटा (आरएनआई) कोटा के रामपुरा बाजार स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ज्वेलरी देख रहे एक ग्राहक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वर्धमान ज्वेलर्स के संचालक श्री विमल जैन के पुत्र वरुण जैन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए ग्राहक को शोरूम में ही लिटाया और तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी दवा भी उपलब्ध कराई।

लगातार और सही प्रयासों के बाद ग्राहक की हालत में सुधार आया और उसे दोबारा जीवनदान मिल सका। व्यापारी की सूझबूझ, साहस और मानवीय संवेदनशीलता से एक अनमोल जीवन बच गया।

यह घटना न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि आपात स्थिति में सही समय पर लिए गए फैसले और प्राथमिक उपचार के महत्व को भी दर्शाती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User