जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बरातियों से भरी सफारी खाई में गिरी, तीन की मौत, दो की हालत नाजुक
जौनपुर (आरएनआई)। जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब बरातियों से भरी सफारी असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी से बरात लेकर सफारी जौनपुर आ रही थी। जैसे ही वाहन मुफ्तीगंज बाजार के पास पहुंचा, अचानक ड्राइवर का नियंत्रण हट गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
हादसे में बबलू सोनकर (45) पुत्र शंकर सोनकर, श्यामलाल सोनकर (35) पुत्र मुरली सोनकर और राजू सोनकर (45) पुत्र विजय सोनकर—तीनों निवासी वाराणसी कैंट—को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो अन्य बरातियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफ़र कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. कौस्तुभ समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस प्रशासन ने मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी है।
खुशियों से भरा बारात का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जिससे दोनों जिलों में शोक की लहर फैल गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



