जीएफ कालेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का एडीएम ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर (आनंद मोहन पाण्डेय) प्रतियोगी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती। यदि हम लगातार तैयारी करते रहें तो पूरी तैयारी से हर परीक्षा निकाल सकते हैं। उसके लिए आपकी दिनचर्या बहुत बढ़िया होनी चाहिए, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। सोना, खाना, व्यायाम और स्वच्छता का तालमेल बना कर रखें। इसके बाद अपने मन पर काबू पाकर अपने लक्ष्य पर डटे रहना भी बहुत जरूरी है, दूसरे के नकारात्मक शब्दों पर ज्यादा ध्यान न दें।
इस अवसर पर एसडीएम शैलेन्द्र सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, कोर्स कोऑर्डीनेटर डॉ. मोहम्मद तारिक़, असिस्टेंट कोर्स कोऑर्डीनेटर डॉ. स्वप्निल यादव, नावेद खान, सौरभ सिंह, मोहम्मद आजम खां और रिज़वान अहमद आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

