जिलाधिकारी ने फीता काटकर डालमिया भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लि० बीकापुर का किया शुभारंभ

Nov 10, 2025 - 18:33
Nov 10, 2025 - 18:33
 0  297
जिलाधिकारी ने फीता काटकर डालमिया भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लि० बीकापुर का किया शुभारंभ

कछौना, हरदोई (आरएनआई) गंगापुर (बीकापुर) चीनी मिल ने सोमवार को पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया। डालमिया भारत शुगर एण्ड इंडस्ट्रीज लि. इकाई-गंगापुर (बीकापुर) हरदोई का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्य अतिथि अनुनय झा जिलाधिकारी हरदोई द्वारा किया गया। विद्वान पंडितों ने चीनी मिल के इकाई प्रमुख अतुल अग्रवाल से केन कैरियर एवं गन्ने की पूजा अर्चना करायी। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरदोई ने ट्रक कांटे पर फीता काटा, कृषक को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मनित किया। तत्पश्चात् कैरियर की पूजा करने के उपरान्त केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी, निधि गुप्ता, चेयरमैन बघौली समिति देवसेन अवस्थी, चेयरमैन हरदोई गेट अनिल सिंह, चेयरमैन हरदोई ग्रोवर्स रंजीत सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, बघौली पूनम राठौर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, हरियावा संजय सिंह, सचिव बघौली निर्भय सिंह, चीनी मिल के अध्यासी गणेश बाबू यादव, विभागाध्यक्ष तकनीकी, विभागाध्यक्ष उत्पादन के साथ चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गंगापुर (बीकापुर) चीनी मिल के इकाई प्रमुख ने जिलाधिकारी हरदोई का स्वागत किया तथा विनय सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आर.पी. सिंह, रोहित सिंह, उपेन्द्र कुमार पाठक ने सभी गन्ना विभाग के अधिकारियों तथा कृषकों का स्वागत किया। इस अवसर पर रोहित सिंह ने मैकेनाइजेशन एक्सपो के माध्यम से कृषकों को अनुदानित दर पर दिये जा रहे कृषि यंत्रों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर गंगापुर (बीकापुर) चीनी मिल के इकाई प्रमुख ने कृषकों से अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करने हेतु कृषकों से अनुरोध किया क्योंकि किसान एवं चीनी मिल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं दोनों ही एक दूसरे के पूरक एवं पोषक है। विनय कुमार सिंह चौहान ने गन्ना बुवाई में अपना सहयोग देने एवं बढ़-चढ़कर गन्ना बुवाई करने तथा चीनी मिल द्वारा अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी जा रही एग्री-इनपुट एवं एग्री-इम्पलीमेन्ट का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार सिंह, लालता प्रसाद सिंह, प्रेम यादव, धनंजय सिंह, बड़के सिंह, नीरज सिंह, दीपू सिंह नंदू खेड़ा, पवन दीक्षित सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)