जिलाधिकारी ने दिए जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Jun 19, 2025 - 19:07
Jun 19, 2025 - 19:10
 0  135
जिलाधिकारी ने दिए जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरदोई (आरएनआई) आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज जन सुनवाई में कुल 110 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर पात्र लोगों की वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन बनवाई गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाये गए। आज कुल 09 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इसके साथ ही जिलाधिकारी अनुनय झा के आगमन के उपरांत जन सुनवाई के दौरान ही कुल 90 बुजुर्गों के आयुष्मान बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाये। पैमाइश व थाकबंदी के मामलों में अनावश्यक देरी न की जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाये। अंश निर्धारण के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाये। जन सुनवाई के दौरान एक महिला संगीता ने बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है उनको पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को इस सम्बन्ध में कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए एक माह के अंदर भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित करवाने को कहा। बावन विकास खण्ड राम जानकी नाम की एक महिला ने बताया कि उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र 2018 में मृत्यु होने के बाद अब तक नहीं बन पाया है। इस कारण उनकी निराश्रित महिला पेंशन नहीं बन पायी है। जिलाधिकारी ने तत्काल महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने तथा महिला की निराश्रित महिला पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से भी आच्छादित करने को कहा। डोरी लाल नाम के एक व्यक्ति जन सुनवाई में ऐसे पहुँचे जिनके हाँथ व पैर की उंगलियां नहीं थीं। उनका आंखों की पुतलियों की स्कैनिंग से आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)