जिलाधिकारी ने की आधार कैम्पों की प्रगति की समीक्षा
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्बंधित कर्मचारियों के साथ आधार कैम्पों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। संडीला व पिहानी में कम आधार कार्ड बनाने पर नाराजगी जतायी तथा हरियावा में अच्छी प्रगति पर सम्बंधित कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हाल के कैम्पों में जारी जन्म प्रमाण पत्रों के सापेक्ष आधार कार्ड जारी किये जाएं। सुरसा, बावन, भरखनी व बावन में अधिक लक्ष्य होने के कारण प्रगति बढ़ाई जाये। प्रत्येक बीआरसी कम से कम 50 आधार अवश्य बनाये। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के कैम्प 5, 6, 7 व आठ अगस्त को सभी विकास खण्डो में लगाए जायेंगे। जिसमें उन्होंने एलडीएम को बैंको के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग को योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश उन्होंने दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, एलडीएम अरविन्द रंजन व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

