जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 65 शिकायतें डीएम ने त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

Aug 4, 2025 - 17:42
Aug 4, 2025 - 17:43
 0  243
जन सुनवाई में प्राप्त हुईं 65 शिकायतें डीएम ने त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

हरदोई (आरएनआई) आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाये गए। आज 01 बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई में कुल 230 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित किया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। जन सुनवाई में रामनाथ नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। एक महिला गुड़िया जिनके पति का देहांत हो चुका है, का मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर जवाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)