जनसुनवाई में आयीं 57 शिकायतें, डीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याएँ सुनीं। जनसुनवाई में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पैमाइश एवं अंश निर्धारण से जुड़े मामलों में देरी न की जाए। साथ ही भूमि विवादों के स्थायी समाधान हेतु थाकबंदी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने तथा चकरोड व सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के आदेश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एक बच्चे को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया और एक पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड भी बनवाया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रियंका सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



