गुना में जलप्रलय से तबाही, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगी तत्काल राहत और मुआवज़ा

Aug 2, 2025 - 08:55
Aug 2, 2025 - 08:57
 0  54
गुना में जलप्रलय से तबाही, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगी तत्काल राहत और मुआवज़ा

गुना (आरएनआई) गुना सहित जिलेेभर में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने शहरवासियों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। कई बस्तियों में मोहल्लों में कॉलोनियों में घरों में पानी भरा है। खाने का सामान नष्ट हो चुका है। सोने को बिस्तर तक नहीं बचे हैं। कैसे रात बिता रहे हैं क्या भोजन कर है, बच्चों की बड़ों की महिलाओं की क्या स्थिति है ये कल्पना से भी बाहर है। परेशान लोगों की पीड़ा सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया है। कांग्रेस ने बताया है कि जिलेभर में जल त्रासदी से लोग परेशान हैं। किसानों की फसलें चौपट हो चुकी हैं, शहर में कई घर बर्बाद हो चुके हैं। लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने उन्हें परेशानियों से बाहर निकाले जाने की जरूरत है। उनके पुनर्वास की आवश्यकता है। जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और राहत राशि मुहैया कराई जाने की आवश्यकता है।

 गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में पार्टी ने बताया कि भारी बारिश की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सडक़ों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और भविष्य में दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। जलभराव और बाढ़ से शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हुई है, क्योंकि नदी-नालों का पानी घरों में घुस गया है, जिसके परिणाम स्वरूप संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। उधर, किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर फसलों की बर्बादी की वजह से किसानों पर अभी से आर्थिक संकट मंडरा रहा है। वहीं यूरिया खाद नहीं मिलने से बची हुई फसलें पीली पडऩे की जानकारी भी किसान दे रहे हैं। जबकि गुना शहरी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से कई लोगों की मृत्यु भी हुई है, जो अत्यंत दुखद है। कांग्रेस ने कहा है कि परिस्थितियों को देखते हुए शासन की ओर से तत्काल राहत एवं पुनर्वास की आवश्यकता है। कांग्रेस ने मांग की है जिन-जिन किसानों की फसलें अतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई हैं उनका आंकलन करवाया जाए, जिससे उन्हें फसल मुआवजा दिलाया जाए। वहीं जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं या जनहानि है उनके आश्रितों को भी उचित मुआवजा राशि सरकार जल्द से जल्द प्रदान करे ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिला गुना के अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, हरिशंकर विजयवर्गीय, विश्वनाथ तिवारी,रजनीश शर्मा,कैलाश नारायण भार्गव, रमेश सेंड़ो,  जिनेन्द्र जैन भूरा, ओम प्रकाश शर्मा, पंकज कनेरिया, विक्रम तोमर, माधो महाराज, प्रकाश सिंह धाकड़, हर्ष मेर, रणवीर सिंह कुशवाह, रतिराम धाकड़, श्रीमती सीमा यादव, राजू कोरी, प्रमोद रघुवंशी युवा कांग्रेस, फलेशू सिसोदिया,बृजेश भार्गव, राजू जाटव, नरेंद्र सिंह कुशवाह, तरुण सेन, प्रशांत भार्गव, दीपेश पाटनी, प्रशांत शर्मा, पर्वत सिंह राणा, शिवलाल नायक, नीरज शर्मा, शिवप्रताप बना,दीपक यादव, धर्मवीर सिंह ढिल्लों,भगवानलाल बरेले, रविन्द्र रघुवंशी, खूबसिंह धाकड़,जयपाल सिंह जाट, बनवारीलाल ओझा, मोहनपाल सिंह यादव, दिनेश रघुवंशी,कृष्णापाल सिंह तोमर, मुनेन्द्र बैरागी, अशोक जाटव, गजराज सिंह धाकड़, मोहन सिंह धाकड़, कालूराम कुशवाह,महेन्द्र त्रिवेंद्र, पर्वत सिंह यादव, मोहन धाकड़,अनुज रघुवंशी, कैलाश जुगन,नबल किशोर दामले,आर्यन सेंड़ो, मोहित शर्मा, अकबर खान, बृजेन्द्र सिंह बना, लखन गिरी, संजू राजपूत, इरसाद भाई, ज्ञान सिंह धाकड़, राजेश कुशवाह, अंशु कदम, शोर रजक, देवेंद्र राजपूत, संतोष बाल्मीक, समीर खान, खालिद खान सहित अनेकजन मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0