गुना मंडी में किसान की हत्या, मामूली विवाद में चली लाठी – आरोपी हिरासत में
गुना (आरएनआई) — गुना मंडी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब फसल बेचने आए एक किसान की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मंडी परिसर में दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान लाठी से हमला किया गया, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान यादव समुदाय के किसान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेल पारदी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों सहित किसानों में रोष देखने को मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



