गुना: गुनिया नदी किनारे 77 अतिक्रमणों पर लगेगा लाल निशान, जांच दल गठित
गुना (आरएनआई) गुनिया नदी के किनारे सूची अनुसार चिन्हित 77 अतिक्रमणकारियों की वस्तुस्थिति की जांच हेतु नगर पालिका गुना के उपयंत्री सुनील जैन एवं रामवीर शर्मा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर जांच दल गठित किया गया है।
दल में आरआई कैलाश नारायण साहू, पटवारीगण हेमराज मीना, दिनेश सिंह रघुवंशी, विश्वनाथ सिंह रघुवंशी, सुनील सिंह रघुवंशी, शिवशंकर ओझा, अजय श्रीवास्तव के अलावा नगरपालिका गुना के सहायक राजस्व निरीक्षक नीरज शर्मा, रवि धूरिया, शेरु केवट, माखन गोड शामिल है।
एसडीएम द्वारा गठित उपरोक्त गठित दल नोडल अधिकारियों की निगरानी में एवं स्थानीय गुनिया नदी के जानकार रूपसिंह लोधा, वीरेन्द्र शर्मा, पुष्पराग शर्मा एवं विवेक शर्मा की उपस्थिति में गुनिया नदी के किनारे चिन्हित 77 अतिक्रामकों के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी तैयार कर 3 दिवस में प्रस्तुत करेगा। साथ ही चिन्हित 77 अतिक्रमणों पर लाल पेंट से निशान भी अंकित करेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



