गुना का ट्रेचिंग ग्राउंड बना गायों का कब्रगाह, कचरे में खाना तलाशते गौवंश; न गौशाला, न समाधान
गुना (आरएनआई) नहीं नहीं ये कांजी हाउस या गौ शाला नहीं है। ये गुना के दशहरा मैदान के पास बने नगरपालिका के वाहन स्टैंड के पीछे बनाया गया नगरपालिका का ट्रेचिंग ग्राउंड (मलखात भूमि) है। इसी ट्रेचिंग ग्राउंड में शहर भर का कचरा कचरा गाड़ियों से ढोकर लाया जाता है। यहां भरे कूड़े में से गौवंश के ये प्राणी अपने खाने की तलाश करते हैं। इन्हें यहां खाने में मिलता है शहर भर की गंदगी और पन्नियां।
नगरपालिका पर गौ शाला संचालित करने का कोई फंड या निर्देश भी नहीं है। कांजी हाउस में भी स्थाई रूप से मवेशी रखने के कोई नियम नहीं है। पहले जब बैलगाड़ी चलती थीं या लोग मवेशी पालते थे तब सड़क पर छोड़ने पर ऐसे मवेशी को निकाय के कर्मचारी कांजी हाउस में ले आते थे और जुर्माना लगाकर वह मवेशी उसके मालिक को लौटाया जाता था। कोई मवेशी लेने न आए तो उस लावारिस मवेशी को नीलाम किया जाता था।
देसी गाय, बछड़े, सांड अब समस्या हैं। इस समस्या का समाधान निकलना अब बेहद मुश्किल है। इन्हें कोई नहीं रखना चाहता। जिनका ये काम था अब वो व्यावसायिक हित देखकर इससे दूरी बना चुके हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



